ग्राम मोहनी में महात्मा गांधी जयंती पर जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारण शिविर संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उमरिया देवलाल सिंह। जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहठा के ग्राम मोहनी में महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर *02 अक्टूबर 2026* को जिला उमरिया प्रशासन द्वारा सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। विकास खण्ड करकेली के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम-मोहनी में *जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज* ‘ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।

यह कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर, नारियल चढ़ाकर, अगरबत्ती लगाकर और पुष्प व माला अर्पित कर किया गया। इसके बाद कन्या छात्रावास मोहनी की छात्राओं (पूजा, सुखा, आकांक्षा, ललिता, सरस्वती, रागिनी) द्वारा स्वागत गीत और सुधा सिंह, राजनंदनी व ललिता द्वारा राष्ट्रगीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई।


इस गरिमामयी कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में बांधवगढ़ *विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री शिव नारायण सिंह जी (लल्लू भैया) उपस्थित रहे*। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष *सम्माननीय श्री आशुतोष अग्रवाल जी, एवं विशिष्ट अतिथि -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री मिथिलेश प्यासी जी, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दीपू छतवानी जी,* द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत रहठा की सरपंच *श्रीमती शीतला बाई, जनपद सदस्य श्रीमती राधा बाई* और कोहका मंडल के उपाध्यक्ष/महामंत्री श्री *आनंद झारिया* ने अपनी गरिमामयी सहभागिता दी। इनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में श्री ए.के. शुक्ला (प्राचार्य KSP उमरिया), श्री मिथिलेश पयासी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) और संजय पांडेय (मंडल संयोजक जनजातीय कार्य विभाग) भी मंच पर उपस्थित रहे।
शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज से छुआछूत और अस्पृश्यता जैसी कु प्रथाओं को मिटा कर आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना था।
*कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजक व सहायक आयुक्त डॉ श्रीमती पूजा द्विवेदी जी* द्वारा आरंभिक उद्बोधन दिया गया! इसके बाद श्री मिथिलेश प्यासी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी, और मुख्य अतिथि विधायक शिव श्री शिवनारायण सिंह जी, ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में गांधी जी के सिद्धांतों को याद करते हुए जिला प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
*वरिष्ठ बुजुर्गों का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान समाज के सम्मानित बुजुर्गों का माल शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बुजुर्गों में ग्राम मोहनी के श्री भाइयों प्रसाद महरा उम्र 80 वर्ष, पिता गरुहा महारा ,*श्रीमती गिरिजाबाई उम्र 75 वर्ष*, और श्री हीरा लाल पिता रतिराम महारा शामिल रहे,
*हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण*
सद्भावना शिविर अंतर्जातीय विवाह करने वाले आदर्श जोड़ो और अधिकारियों को प्रमाण पत्र व प्रोत्साहंस राशि का वितरण किया गया,*इसमें ग्राम निगहरी के सुलोचना देवी, महारा,अमित कुमार गुप्ता, तथा लालपुर उमरिया के भूपेंद्र हरिजन व सपना बर्मन को सम्मानित किया गया*, इसके साथ ही अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत नदी टोला करकेली के राजेंद्र रैदास पिता श्री रामू रैदादास, और ग्राम धूमा के चरणदास चर्मकार पिता श्री मोहन चर्मकार को भी लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण *सामूहिक सहभोज* रहा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक साथ बैठकर भोज किया और भेदभाव मिटाने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जन प्रतिनिधि पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी साहित्यकार पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम सफल बनाने में सचिन लोकनाथ सिंह, छात्रावास अधीक्षक सूर्या जी, एवं दयाराम दाहिया,सहभोज भोजन बनाने में रुपलाल सिंह, टीम सहित का भारी सहयोग सराहनी रहा।।