पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
गौतमपुरा। संदीप सेन। तेजा दशमी के अवसर पर चंबल गांव में ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नगर सैनिक नरेश अवस्थी, जो देपालपुर एसडीओपी संघप्रिय सम्राट के वाहन चालक के रूप में भी कार्यरत बताए जाते हैं, आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चंबल गांव के कुछ लोगों ने नगर सैनिक नरेश अवस्थी को पकड़कर उनके साथ धक्का-मुक्की की तथा थप्पड़-मुक्की की। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले में आरोप लगाया जा रहा है कि गौतमपुरा थाना प्रभारी अलका मेनिया की क्षेत्र के कुछ लोगों से नजदीकी है और वे संबंधित लोगों के घर भोजन करने जाती हैं। इसी आधार पर आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि नगर सैनिक के साथ हुई मारपीट के मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।








