अनूपपुर: आरके ऑटोमोबाइल्स अनूपपुर पर ग्राहक ने लगाए लूट के आरोप, फाइनेंस में गड़बड़ी का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरके ऑटोमोबाइल्स अनूपपुर पर ग्राहक ने लगाए लूट के आरोप

फाइनेंस के नाम पर राशि वसूलने का लगाया आरोप

भुगतान की रसीद होने के बावजूद समाधान नहीं होने का दावा

अनूपपुर। वाहन फाइनेंस से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है, जहां एक ग्राहक ने एकमुश्त 88 हजार रुपये जमा करने के बावजूद फाइनेंस की राशि बकाया बताए जाने पर सवाल उठाए हैं। ग्राहक का कहना है कि उसके पास भुगतान की रसीद मौजूद है, इसके बावजूद उसे फाइनेंस संबंधी बकाया राशि को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राहक के अनुसार, फाइनेंस से संबंधित भुगतान के लिए उसने 88 हजार रुपये दो किश्तों में जमा किया लेकिन फायनेंस के नाम पर लिए पैसे को समय पर जमा न किये जाने के कारण अब उसको अतिरिक्त चार्ज जमा करने की बात कही जा रही है। गरीब किसान का कहना है कि उसे धोखे में रखकर उसे नगद पैसे लिए गए और उसकी गाड़ी फाइनेंस कर दी गई फाइनेंस काम देखने वाले कर्मचारी एवं आरके ऑटोमोबाइल अनूपपुर के संचालक की मनमानी के कारण आज उसके ऊपर कर्ज दिखाया जा रहा है और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

आरके ऑटोमोबाइल का कारनामा हुआ उजागर

आरके ऑटो मोबाइल अनूपपुर के ऊपर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। बताया गया कि ग्राहकों से एक मुश्त राशि लेकर उनकी गाड़ी फाइनेंस कर दी जाती है और इस तरह से यह फाइनेंस का खेल और उसके बाद पैसा वसूलने का तरीका कंपनी के कर्मचारियों ने ढूंढ निकाला है इसके बाद से ग्राहक लगातार परेशान हो रहे हैं। ग्राम पिपरिया निवासी तुलाराम पटेल ने बताया कि 1 वर्ष पहले वह टीवीएस कंपनी का रेडियान बाइक खरीदे थे और एक मुश्त ₹59000 जमा किए थे इसके बाद 28500 बाकी था जिसको उन्होंने तीन माह बाद जमा कर दिया वहीं ब्याज की राशि पहले 4 हजार बताई गई और अब उस उनके पास फाइनेंस कंपनी का लगातार फोन और मैसेज आ रहे हैं और उन्हें अब अतिरिक्त ₹24000 जमा करने की बात कह रहे हैं ऐसे में परेशान किसान आरके ऑटोमोबाइल्स अनूपपुर के संचालक और फाइनेंस करने वाले कर्मचारियों के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस व न्यायालय में शिकायत न्याय की उम्मीद

मामले को लेकर ग्राहक ने अब पुलिस और न्यायालय में शिकायत करने की तैयारी की बात कही है। उसका कहना है कि वह भुगतान की रसीद सहित फाइनेंस से संबंधित सभी दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा और पूरे मामले की जांच तथा उचित समाधान की मांग करेगा। ग्राहक ने बताया कि बीते 1 वर्ष में वह अपनी इस समस्या को लेकर संचालक के पास दर्जनों बार जा चुका है लेकिन वह उसे गुमराह करके वापस भेज देता है ऐसे में गरीब किसान मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। उन्होंने ने बताया कि आरके ऑटोमोबाइल्स अनूपपुर में काम करने वाले कर्मचारी मुझे लगातार गुमराह कर रहे हैं और इनके द्वारा मुझे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

नोट: – इस संबंध में जब संचालक से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा, वहीं कर्मचारियों से बात करने पर वह गोलमोल जवाब दे रहे हैं।