*बाल कल्याण समिति अनूपपुर द्वारा किया गया अशासकीय संस्था ममता बालगृह का आकस्मिक निरीक्षण*

अनूपपुर- न्याय पीठ बाल कल्याण समिति अनूपपुर द्वारा अशासकीय संस्था ममता बल ग्रह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उपस्थित बालको से बातचीत की गई. बातचीत, निरीक्षण के दौरान पाए गए कर्मियों को दूर करने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए गए.
उपस्थित कर्मचारियों को समय पर आने एवं समय से जाने और जिम्मेदारी से कार्य करने की निर्देश दिए गए.
देखरेख और संरक्षण जरूरतमंद बालकों के कल्याण के लिए सभी स्टेट होल्डर को मिलकर कार्य करने हेतु निर्देश जारी किए गए जिससे बालकों का सर्वोत्तम हित हो सके.
निरीक्षण के दौरान न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मोहनलाल पटेल, श्रीमती स्मिता सिंह सेंगर, श्रीमती शेफाली सिंह, एवं श्री मुकेश कुमार गौतम उपस्थित रहे.






