अनूपपुर: नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत तुलसी महाविद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत तुलसी महाविद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

16 जुलाई 2026 अनूपपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे. के. संत ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। अभियान के संयोजक एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के प्रभारी प्रो. विनोद कुमार कोल ने बताया कि 15 से 30 जुलाई 2026 तक महाविद्यालय में शपथ, व्याख्यान, पोस्टर, निबंध, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. अजय जायसवाल, डॉ. सूरज पारवानी, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, एनएसएस महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पूनम धाडे, एनसीसी अधिकारी प्रो. अजय राज सिंह राठौड़, डॉ. देवेंद्र सिंह बागरी, डॉ. आकांक्षा राठौड़, प्रो. शाहबाज खान, डॉ. संजीव द्विवेदी, डॉ. तरन्नुम सरवत, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. नन्द लाल गुप्ता, डॉ. फराह नाज, डॉ. शैली अग्रवाल, श्री सन्तोष सिंह सोलंकी श्री कृष्णचंद्र सोनी, श्री रामकृष्ण कंवर , श्री राजेश कंवर तथा श्री गुलाब सिंह उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अशैक्षणिक स्टाफ के श्री शेर सिंह, श्री सतेंद्र राठौर, श्री विकास खांडे, श्री दुकालू एवं श्री दीपक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।