
निर्माण कार्य हो रहा प्रभावित
अनूपपुर फ्लाई ओवर का मामला
अनूपपुर। जिला मुख्यालय के लिए फ्लाईओवर ब्रिज नगर वासियों के लिए किसी सपनों से कम नहीं है जिसके समय पर निर्माण पूरा हो सकें उसके लिए आम जनमानस को सड़कों पर उतरना पड़ गया हो ।
ऐसे फ्लाई ओवर की अगर चर्चा न हो तो यह नगर के लोगों के साथ वादा खिलाफी होगी।
मौजूदा हालात में कछुए की गति से चल रहे फ्लाई ओवर के निर्माण कार्यों में आज उसे समय ब्रेक लगा है जब लगभग आधा सैकड़ा से भी ज्यादा मजदूर बीते दो मांह की मजदूरी भुगतान पाने के लिए जिला प्रशासन के आगे अपनी आप बीती सुनाई कि फ्लाई ओवर की छत बनाने में लगे मजदूर 2 माह से ज्यादा का समय पूरा हो गया लेकिन काम की बदौलत मिलने वाली मज़दूरी का भुगतान करने में ठेकेदार बिभोर मिश्रा और कमलाकर तिवारी आनाकानी कर रहे है।

बातचीत के दौरान मजदूरों ने बताया कि बीते दो माह से ठेकेदार कमलाकर तिवारी और विभोर मिश्रा लगातार उन पर काम का दावा बना रहे थे सप्ताह भर में मजदूरी भुगतान की बात हुई थी लेकिन धीरे-धीरे तारीख 15 दिन और एक महीने में पहुँच गयी। अब जब 2 महीने का मजदूरी बकाया हो गया तो उन्हें भुगतान करने की जगह ठेकेदार पेमेंट करने में आना कानी कर रहे हैं जिससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।









