कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, जानें पूरी प्रक्रिया
कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं हेतु किया जा सकता है आवेदन
परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा चयन

अनूपपुर। जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश भोपाल अन्तर्गत स्पेशल एण्ड रेसीडेन्सीयल एकेडमी सोसायटी म.प्र. भोपाल द्वारा संचालित कन्या शिक्षा अनूपपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों के विरूद्ध निम्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 7वीं के 04 सीट, कक्षा 8वीं के 01 सीट, कक्षा 9वीं के 01 सीट तथा कक्षा 11 वीं के 05 रिक्त सीटों के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) छात्राओं के प्रवेश हेतु दिनांक-05.06.2026 से 15.06.2026 शाम 4:30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
प्रवेश हेतु पूर्व कक्षा की अंकसूची, समग्र आइडी, आधारकार्ड, बैंक पासबुक, प्रोफाइल पंजीयन की छायाप्रति, आपार आई डी., यू-डाईस पेन नं. तथा पासपोर्ट साइज की 3 फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है। रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश परीक्षा दिनांक-22.06.2026 को समय 11 बजे से 01 बजे तक विद्यालय में आयोजित की जायेगी तथा मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जावेगा।
प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी जानकारी के लिए दिये गये मो.नं. 9893974843, 7999852724, 7509419244 पर संपर्क किया जा सकता है।







