सीएम हेल्पलाइन: शिकायतों का निराकरण या फोर्स क्लोज की कहानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएम हेल्पलाइन: शिकायतों का निराकरण या फोर्स क्लोज

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संबंध में बैठक संपन्न

संतुष्टि पूर्वक निराकरण के संबंध में दिए गए निर्देश

अनूपपुर। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी तथा ग्रामीण विकास विभाग के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी सुनील पटेल की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के एसीईओ के के सोनी, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के योजना प्रभारी तथा अन्य संबंधित जन उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण के संबंध में जिला एवं जनपद स्टाफ को जानकारी दी गई।

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी सुनील पटेल ने लंबित शिकायत, फोर्स क्लोज प्रकरण, मांग आधारित शिकायत के संबंध में तथा शिकायतों के ग्रेडिंग, वेटेज, रैंकिंग आदि के संबंध में अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

क्या वास्तव में सभी मामलों का होता है निपटारा ?

हालांकि सीएम हेल्पलाइन मामलों में जिले के अधिकांश ऐसे प्रकरण सामने आते रहते हैं जहां पर विभाग द्वारा जबरन समझौता करवाना या दबाव डालकर प्रकरण को बंद करने और शिकायत वापस लेने की बात सामने आती रहती है। कई मामलों में तो आश्वासन दिया जाता है कि आपका काम हो जाएगा आप प्रकरण बंद करा दीजिए। ऐसे में अधिकारियों को ग्रेडिंग और पॉइंट तो मिल जाता है और वाह वाही तो लूट ली जाती है लेकिन क्या वास्तव में शिकायतकर्ता या पीड़ित को उचित न्याय नहीं मिल पाता? क्या प्रकरणों का सही निराकरण हो पाता है? यह भी समीक्षा का विषय है उच्च अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों को लेकर गहन समीक्षा और निगरानी करनी चाहिए।