किसान जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्राम पंचायत गहिरा टोला के ग्राम नौवसेमर में किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत “कृषि रथ यात्रा”

 उमरिया। घुलघुली।  जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार 29, एवं नौवसेमर में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसान रथ ग्राम पंचायत में पहुंचकर किसानों को सतत खेती के प्रति जागरूक कर रहा है कृषि रथ के आगमन के साथ कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सर द्वारा e – विकास प्रणाली से खाद उर्वरक ई टोकन,मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, अगामी खरीफ की तैयारी, नरवाई प्रबंधन, की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत नरवार-29 में उपसंचालक कृषि श्री संग्राम सिंह मरावी जी द्वारा कृषकों को ई-विकास प्रणाली,के साथ विविध खेती( Diversified farming) के जैसे – अरंडी, बागवानी, अंबाडी, सहजन, अश्वगंधा, सतावर, की खेती एवं इससे प्राप्त होने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में किसान रथ ग्राम पंचायत नरवर 29 से चलकर घुलघुली होते हुए ग्राम नौवसेमर किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया इस दौरान किसानों को प्राप्त खेती के लाभ रसायनिक उर्वरकों से होने वाली नुकसान तथा भूमि की उर्वरक शक्ति बचाने की जानकारी दी गई। एवं इस कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ कम लागत में अधिक उत्पादन मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने रासायनिक खाद से मुक्त तथा आत्मनिर्भर खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम के किसान भाइयों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया।
*”प्राकृतिक खेती अपनाएं स्वास्थ्य जीवन सुरक्षित भविष्य और समृद्धि किसान बनाए*”
किसानों ने यह नारा लगते हुए चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया, कृषि विभाग द्वारा लगातार गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना कर आत्मनिर्भर बन सके।
यह कार्यक्रम कृषि विभाग से उपसंचालक श्री संग्राम सिंह मरावी जी के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।।
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक धनंजय सिंह, ATMA से तकनीकी प्रबंधक आशीष दहायत जी, कृषि विस्तार अधिकारी कमला मिंच मैडम, एवं ज्योति लहरे मैडम, पशुपालन विभाग से AVFO डॉ . मन्नू सिंह, लैंम्पस प्रबंधक अवधेश सिंह मरावी, प्रीतम सिंह महावीर सिंह सहित कई ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।।