उमरिया /घुलघुली। देवलाल सिंह। केंद्रीय नेतृत्व एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह शनिवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी से जिला मुख्यालय कार्यालय पहुंचे। विधायक के इस अनोखे प्रयास की लोगों ने सराहना की।
इस दौरान विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि देश में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना चाहिए।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि छोटी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन एवं वैकल्पिक ऊर्जा साधनों का उपयोग करें, जिससे ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रह सके। विधायक के इलेक्ट्रिक स्कूटी से कार्यालय पहुंचने को लेकर जिले में चर्चा का विषय बना रहा।






