अनूपपुर: तुलसी कॉलेज में देहदान/अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*तुलसी कॉलेज में देहदान/अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*


अनूपपुर।
जिले के अग्रणी महाविद्यालय पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी कॉलेज में देहदान एवं अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में 30 अप्रैल 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के महत्व को समझाना तथा नागरिकों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ. आर. पी. सोनी , चेयरमेन रेडक्रॉस सोसाइटी अनूपपुर व पूर्व सी. एम.एच.ओ. अनूपपुर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में अंगदान को “महादान” बताते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों से अंगदान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे. के. संत ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जागरूकता ही इस दिशा में सबसे बड़ा कदम है और शिक्षा संस्थानों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. दीपक गुप्ता ने देहदान तथा डॉ. योगेश तिवारी ने अंगदान का संकल्प लिया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुधा साहू, डॉ. बृजेन्द्र सिंह, डॉ. दुर्गेश द्विवेदी, डॉ. तरन्नुम सरवत, डॉ. नन्द लाल गुप्ता, डॉ. अजय जायसवाल, डॉ. फराह नाज़, डॉ. अमित कुमार साकेत, डॉ. शैली अग्रवाल , डॉ. मीना सिंह , सुश्री अंजली कहार और श्री गंगेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। साथ ही अशैक्षणिक स्टाफ में दुकालू बैगा ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. विनोद कुमार कोल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों की सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।