अनूपपुर: सरेआम गुंडागर्दी! नगर मंडल महामंत्री सहित साथियों ने युवती को बीच सडक़ में पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरेआम गुंडागर्दी! नगर मंडल महामंत्री सहित साथियों ने युवती को बीच सडक़ में पीटा

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, तीन आरोपी हिरासत में

अनूपपुर। बीती रात्रि एक युवती के साथ भाजपा के नगर मंडल महामंत्री व उनके साथियों के द्वारा रास्ते में घसीटकर मारपीट करने के मामले में नगर में बवाल मचा हुआ है।
चाल, चरित्र की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की चाल इतना नीचे गिर गया है कि उनके ही पदाधिकारी नगर मंडल महामंत्री निरंजन शुक्ला और उनके साथी शिवम मिश्रा व देवानंद शुक्ला ने युवती को होटल के सामने सडक़ पर सरेराह पीटना शुरू कर दिया। जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा में किस स्तर के पदाधिकारी हैं और पार्टी कैसे लोगों को पद दिया जाता है जो महिलाओं का सम्मान भूलकर सरेराह मारपीट में उतारू हो जाते हैं।

मारपीट के दौरान पुलिस बनी तमाशबीन

भाजपा के नगर मंडल महामंत्री सहित उसके कुछ साथियों द्वारा एक युवती के साथ सरेआम सडक़ पर मारपीट करने के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही और गुंडागर्दी पर उतारू पदाधिकारी खुलेआम युवती को पीटते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी युवक युवती को घेरकर सडक़ पर ही मारने लगे। युवती मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को देखकर आक्रोश जताया और पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। ऐसी घटना से नगर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार दीपक रेस्टोरेट में मौजूद था, जहां बाहर खड़ी गाडिय़ों में अचानक कार चालक युवक शिवम मिश्रा ने ठोकर मार दिया जिसके बाद बाद विवाद करते हुए होटल संचालक दीपक पटेल के साथ मारपीट की जाने लगी इसके पश्चात होटल के कर्मचारियों ने होटल के संचालक दीपक पटेल की पत्नी पिंकी पटेल और पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पिंकी पटेल के साथ गाली गलौज करते हुए उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी देने लगे और सड़क पर खींचकर घसीटते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान पिंकी के सिर, हाथ व कंधे में चोटे आई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 74, 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस कायम कर तीन को गिरफ्तार कर आगे मामले को विवेचना में लिया है।

प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष का संरक्षण

भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के संरक्षण में ऐसे अपराधी पल रहे है, इतना ही नही उनको बाकायदा पद से नवाजा जाता है। सत्ता के नशे में महिलाओं के साथ मारपीट करने में कोई गुरेज नही करते है। हाल में प्रभारी मंत्री नगर मंडल महामंत्री निरंजन शुक्ला के घर भी पहुंचते थे, जहां यह दिखाया गया था कि इनसे बड़ा पहुंच वाला कोई नही है। वही जिलाध्यक्ष ऐसे अपराधियों को माला पहना कर स्वागत करते है।

स्थानीय युवकों में भारी आक्रोश

इस पूरे घटना क्रम व युवती के साथ बेवजह हुए मारपीट मामले में युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस अपराधियों को छिपाने की कोशिश कर रही है, जबकि इतने बड़े मामले में कठोर कार्यवाही करनी चाहिए, युवाओं ने कहा कि अगर न्याय नही मिला तो आंदोलन कर थाने का घेराव करेंगे।