अनूपपुर: बिजली ठेकेदार से मिलीभगत पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिजली ठेकेदार से मिलीभगत कर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल
सचिव नरेश पटेल पर गंभीर आरोप विकास के नाम पर लाखों की बंदरबांट
बिजली कनेक्शन के नाम पर ठेकेदार को किया गया लाखों का भुगतान


अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत जमुड़ी में इन दिनों भारी भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। पंचायत के सचिव नरेश पटेल पर बिजली ठेकेदार के साथ सांठगांठ कर सरकारी धन की खुली लूट के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है। बिजली कनेक्शन घटिया और कम करके भुगतान पूरा कर लिया गया है।

कागजों में चमकता विकास, जमीन पर अंधेरा

गांव में बिजली ट्रांसफार्मर, बिजली पोल और वायरिंग जैसे कार्यों के लिए लाखों रुपए खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन कई जगहों पर न तो लाइट पहुंच रही है और न ही काम पूरा हुआ है। जहां काम हुआ भी है, वहां गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। वहीं बिजली ठेकेदार से सांठगांठ कर 16 लाख से अधिक रुपए का भुगतान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव बिजली ठेकेदार से मिलीभगत कर फर्जी बिल बनाकर राशि का बंदरबांट करने की बात कही जा रही है।

बीते एक सालों में किया लाखों का खेल

सूत्रों की मानें तो बीते एक साल में जमुड़ी पंचायत में कई योजनाओं के नाम पर लाखों रुपए निकाले गए, लेकिन उनका सही उपयोग नहीं हुआ। धरातल में कहीं भी निर्माण कार्य पूरा नजर नहीं आता है। कुछ निर्माण कार्य बनते ही टूटने लगे तो कुछ अधूरे कार्यों को पूरा दिखाकर भुगतान कर लिया गया है। बिना काम के बिल पास, घटिया सामग्री का इस्तेमाल इन सभी मामलों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

घटिया निर्माण कार्य से ने खोली पोल

गांव के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि पंचायत में कई ऐसे कार्य किए गए हैं जहां पर निर्माण कार्य एकदम घटिया और निम्न स्तर का है वही निर्माण कार्य को पूर्ण दर्शाकर भुगतान पूरा कर लिया गया है पंचायत में जब से सचिव नरेश पटेल आए हुए हैं तब से लगातार निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन इनके निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर कभी भी कोई जांच नहीं होती और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही होती जिससे इनके हौसले बढ़े हुए हैं।

पूर्व के पंचायत में भी कर चुके हैं लाखों का भ्रष्टाचार

सचिव नरेश पटेल पूर्व में भी कई पंचायत में पदस्थ रह चुके हैं और उनके ऊपर भ्रष्टाचार के दर्जनों आरोप लग चुके हैं। लेकिन उनकी पकड़ इतनी तगड़ी है कि पैसे के दम पर इनके निर्माण कार्य को लेकर ना तो विभागीय अधिकारी किसी प्रकार की जांच करते हैं और ना ही कोई कार्यवाही होती है जिस कारण से इनका भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड दिनों दिन और भी बढ़ता जा रहा है। पूर्व में इनके ऊपर लाखों रुपए के गबन के आरोप भी लग चुके हैं।

इनका कहना है
मूल्यांकन के आधार पर भुगतान किया गया है, आप इंजीनियर से बात कर लीजिए।
नरेश पटेल, सचिव, ग्राम पंचायत जमुड़ी