अनूपपुर: थाना जैतहरी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

थाना जैतहरी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेजा

नाबालिग फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध धारा 64(2)(m), 64(2)(f), 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 5(l), 5(j)(ii), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत दिनांक 21.03.2026 को अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में नाबालिग पीड़िता ### निवासी #### ने रिपोर्ट अस्पताल चौकी शहडोल में रिपोर्ट किया था कि जब वह पिछले वर्ष माह सितंबर 2025 में अपनी मम्मी के साथ नानी के घर गई थी तो वहां मामा ने जबरजस्ती बुरा काम किया है जिससे वह गर्भवती है l पीड़िता की रिपोर्ट पर अस्पताल चौकी शहडोल थाना सोहागपुर से जीरो का अपराध प्राप्त कर बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत दिनांक 21.03.2025 को थाना जैतहरी में असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l जैतहरी पुलिस के त्वरित कार्यवाही कार्यवाही कर नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा ##### निवासी अमगवा को दिनांक 24.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर में दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा, उप निरीक्षक जी.पी.एच. तिर्की, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक मनीष तोमर, महिला आरक्षक मंजू भट्ट एवं आरक्षक रामेश्वर शर्मा का विशेष योगदान रहा।