अनूपपुर: नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के संबंध में आयोजित हुई समीक्षा बैठक, लिए गए बड़े निर्णय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के संबंध में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

अनूपपुर। नवीन शिक्षा सत्र 2026–27 एवं विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला अंतर्गत समस्त बीईओ, बीआरसीसी तथा शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक डाइट परिसर, अनूपपुर के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में आगामी शिक्षा सत्र को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण योजना तथा नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रवेशित करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित समस्त प्राचार्यों को निर्देश दिए गए कि नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाते हुए शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन करने पर भी जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में संयुक्त संचालक शहडोल उमेश कुमार धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. आर्मो, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सरिता नायक, सहायक संचालक शिक्षा ओंकार सिंह धुर्वे, क्षेत्र संयोजक संतोष कुमार बाजपेयी तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।