
अनूपपुर– रेलवे सुरक्षा बल एवं बाल कल्याण समिति द्वारा मानव तस्करी एवं बाल विवाह भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु अभियान चलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम उपरांत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर जागरूकता रैली, स्लोगन के साथ समस्त रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी, तुलसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिक इस कार्यक्रम में सहभागिता की, उपस्थित सभी वॉलिंटियर्स को बाल विवाह रोकथाम हेतु सभी को शपथ दिलाया गया.।
इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी श्रीमती मधुबाला पात्रा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मोहनलाल पटेल सहित मुकेश कुमार गौतम एवं अन्य साथी उपस्थित रहे.।






