अनुपपुर में 22 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण
टीकाकरण कराने किशोरियों में दिखा उत्साह

अनुपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में जिला चिकित्सालय अनुपपुर में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी की उपस्थिति रही।

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर विद्यालय, अनुपपुर की प्राचार्य डॉ. प्रमिला पाड़े के नेतृत्व में विद्यालय की 22 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया। इस दौरान सीनियर डॉक्टर एससी राय ने आगे आकर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें इस टीके के फायदे बताए। इस पूरे टीकाकरण कार्यक्रम में टीकाकरण स्टाफ मौजूद रहा। वहीं इस कार्य में विद्यालय की ओर से अधीक्षिका ललिता मार्को, रितु सोनी ने अहम भूमिका निभाई।
यह टीकाकरण अभियान किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से संरक्षण प्रदान करने हेतु शासन की महत्वपूर्ण पहल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा टीकाकरण प्रक्रिया पूर्ण सावधानी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न की गई।









