शिवपुरी में ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, विधायक ने किया प्रभावित गांव का दौरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में कल अचानक मौसम बदलने से बारिश व ओलावृष्टि के बाद कई गांव में ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित हुई हैं। आज शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तानपुर, रायश्री टोंगरा में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन को इस मामले में शीघ्र सर्वे के लिए पत्र लिखा है।