अनूपपुर: बढ़ते हुए ठण्ड को दृष्टिगत रख जिले के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बढ़ते हुए ठण्ड को दृष्टिगत रख जिले के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों का समय परिवर्तित

अनूपपुर। जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो ने बताया है कि अनूपपुर जिले में पिछले दिनों से लगातार मौसम में परिवर्तन जारी है तथा मौसम में परिवर्तन के कारण ठण्ड बढ़ रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं विद्यार्थियों के हित को देखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई नवोदय विद्यालय जो दो पालियो में संचालित हो रही है। उनके प्रथम पाली के संचालन का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली के संचालन का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक नियत किया गया है।