-परिवहन और पुलिस विभाग की टीम ने दो स्कूल बसों को जब्त किया
राजगढ़।जिले में स्कूल बसों व अन्य यात्री वाहनों पर परिवहन और यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूल बस को तत्काल जब्त कर लिया गया। इस दौरान कुल 1 लाख 33 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य, आरटीओ चेक प्वाइंट प्रभारी अनामिका कोली, यातायात थाना प्रभारी देवनारायण पांडेय की टीम ने जांच की। जांच के दौरान कई स्कूल बसें और अन्य यात्री वाहन बिना वैध बीमा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) और यहां तक कि बगैर परमिट के संचालित मिले। कई ऑटो, ई-रिक्शा और स्कूल बसें बिना वैध दस्तावेजों के ही सड़कों पर दौड़ते हुए मिले। बस में स्पीड लिमिट ज्यादा, दस्तावेज तक नहीं मिलेः मंगलवार को बोड़ा और पचोर क्षेत्र में पहुंची।
टीम ने स्कूल परिसरों में विशेष जांच की। इसी दौरान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बोड़ा की बस के दस्तावेज नहीं मिले, संस्कार पब्लिक स्कूल बोड़ा का परमिट नहीं मिला। ये दोनों स्कूल बसे जब्त कर ली गई। वहीं सांई एजूकेशन स्कूल बोड़ा के स्कूल वाहन की स्पीड लिमिट अधिक पाई गई।
डीईओ ने वाहन रोके, जांच में दस्तावेज नहीं मिले-
जिला शिक्षाधिकारी केएस भिलाला ने मंगलवार को इंदौर जाते समय सारंगपुर-संडावता रोड से गुजर रहे स्कूल वाहनों की जांच की। इनमें फ्यूचर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सारंगपुर के स्कूल वाहन का दस्तावेज नहीं मिले। इसके अलावा महर्षि पब्लिक स्कूल सारंगपुर के वाहन के भी दस्तावेज नहीं मिले। दोनों स्कूलों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीईओ की टीम में अजय जोशी भी मौजूद थे।







