राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के हाथों मिला सम्मान
– नई दिल्ली में कलेक्टर को सम्मानित किया गया
शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को यह सम्मान प्रदान किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी हितग्राहियोंं के लिए चलाई जा रही इस योजना में जिले में अभी तक 29000 से अधिक आवास निर्मित हो चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा आवास शिवपुरी जिले में निर्मित हुए हैं।