राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होगा पथ संचलन
शिवपुरी।रंजीत गुप्ता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयदशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इस वर्ष में संघ ने पूरे साल के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री राम बस्ती द्वारा 5 अक्टूबर को पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। 5 अक्टूबर को यह पथ संचलन राम जानकी मंदिर पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम के पास से प्रारंभ होगा। यहां पर प्रात: 7:30 बजे से पथ संचलन के लिए सभी स्वयं सेवक पहुंचेंगे। इसके बाद श्री राम बस्ती का पथ संचलन इसी राम जानकी मंदिर पर आकर इसका समापन होगा।