कोतवाली अनूपपुर का अनोखा मामला
अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर में इन दिनों एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला ऐसा कि पुलिस में गिरफ्तारी किसी की हुई और जमानत किसी दूसरे शख्स की हो गई। अब इसे प्रशासनिक चूक कहें या कागज़ी खेल, स्थानीय लोगों में यह घटना सुर्खियों में है।
जानकारी के मुताबिक, बीते दिन पुलिस ने 8 लोगों को जुआ प्रकरण में गिरफ़्तार किया। पर जब जमानत हुई तो जमानती काग़ज़ात किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से तैयार होकर बाहर आ गए। नतीजा यह कि “गिरफ्तार” और “जमानत” दोनों की पहचान में गड़बड़ी हो गई। लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कुछ इसे पुलिस की जल्दबाज़ी बता रहे हैं। तो कुछ इसे न्यायिक प्रक्रिया की लापरवाही। वहीं विपक्षी नेता भी इस मामले को मुद्दा बनाकर कह रहे हैं कि “जब काग़ज़ात ही उल्टे-पुल्टे हों, तो न्याय की उम्मीद जनता कहाँ से करे?”
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गड़बड़ी को कैसे दुरुस्त करती है और आखिरकार “गिरफ्तारी और जमानत” की इस उलझन से कौन बाहर निकलता है।
कोतवाली पुलिस की भूमिका संदिग्ध
बीते बुधवार को पुलिस के द्वारा खुलासा किया गया था कि शहडोल रोड स्थित दिलही दरबार में जहां होटल संचालक के खिलाफ जांच करने की बात पुलिस कह रही है। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी को ही पुलिस ने आरोपी का नाम बदलकर उसे जमानत दे दी। क्या पुलिस ने ये कार्रवाई किसी के दबाव में की या फिर किसी भी तरह का आर्थिक लाभ पुलिस को मिला जिसके चलते पुलिस के कार्य प्रणाली पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रभारी बने अनजान
जुए की कार्यवाही के मामले में थाना प्रभारी अरविंद जैन अपने आप को साफ सुथरा बता रहे हैं उनका कहना है कि गलती निचले स्टाफ से हुई है जबकि जुए जैसे मामले में आरोपियों को मुचलका जमानत देने के बाद कोर्ट से जुर्माना होने तक सारी कार्यवाही की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होती है ऐसे में किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम सीधे-सीधे तौर पर थाना प्रभारी के द्वारा किया गया है लेकिन अब वह अपने आप को इस मामले से अनजान बता रहें है।
ये जुआरी हुए थे गिरफ़्तार
हाईवे किनारे बने देहली दरबार फेमली ढाबा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई तो 08 जुआडी 1. राजेश चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 अमरकंटक तिराहा के पास अनूपपुर 2. दीपक कोरी पिता दशरथ कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी जमुनिहा टोला वार्ड न.11 थाना कोतवाली जिला अनूपपुर 3. अरबाज खान पिता अब्दुल रहमान उम्र 18 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड न. 15 थाना कोतवाली अनूपपुर 4. जितेन्द्र गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी बस्ती रोड वार्ड न. 10 इंदिरा चौक के आगे बस्ती रोड थाना कोतवाली अनूपपुर 5. अमित सिंह पिता प्रकाश सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी बिहारी कालानी वार्ड न. 09 थाना कोतवाली अनूपपुर 6. संतोष कुमार राठौर पिता बेसाडू लाल राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 पीडब्ल्यूडी के पीछे अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर 7. राधे पटेल पिता श्रवण पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी मेडियारास थाना चचाई अनुपपुर 8. राजेश पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 09 पुरानी बस्ती कोर्ट के पीछे थाना कोतवाली अनूपपुर ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये गये। 08 जुआडियों से नगदी 67805 रूपये, स्विफ्ट कार एवं मारूति वैन एवं मोबाईल फोन जप्त हुआ।
ये रहे कार्यवाही में शामिल
रेड कार्यवाही करने में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन यातायात प्रभारी विनोद दुबे, सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, सहायक उप निरीक्षक भगवान सिंह पाटले, प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र सिंह, रामधनी तिवारी, शुभम वर्मा, राजेश बडोले, कपिल सोलंकी, राहुल बर्डे की टीम के व्दारा घेरा बन्दीकर कार्यवाही की गई।
इस आरोपी पर खड़े हो रहे सवाल
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सबसे अंतिम में जिस आरोपी का नाम और पता पुलिस बता रही है। उस नाम का आरोपी बताए गए पुलिस के पते के आधार पर गलत है कोर्ट का पीछे का हिस्सा वार्ड नंबर 10 कहलाता है और पुलिस कोर्ट के पीछे वार्ड नंबर 09 बता रही है। जबकि पुलिस के द्वारा जारी किए गए फ़ोटो में रमा शंकर पिता भद्दु पटेल का नाम सूची से अलग कर दिया।
इनका कहना है।
08 नंबर आरोपी की बात कह रहे है अगर आरोपी ने गलत जानकारी दी हुई होगी तो धारा और बढ़ा दी जायेगी। अब गलती आरोपी की है न कि पुलिस की।
अरविंद जैन, प्रभारी कोतवाली अनूपपुर।
मामले की जानकारी मुझे आपसे मिल रही है अगर ऐसा हुआ तो दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी ।
मोती उर रहमान, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।








