शादी का झांसा देकर शोषण का मामला, आरोपी पर केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीथमपुर। संदीप सेन। पीथमपुर सेक्टर-01 पुलिस ने 20 वर्षीय युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का प्रकरण दर्ज किया है। मामला पीथमपुर के अकोलिया गांव की एक युवती की शिकायत पर सामने आया। पुलिस के अनुसार, फरियादिया ने बताया कि आरोपी युवक ने 11 अगस्त से 2 सितंबर के बीच शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में विवाह से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित डाबर (20), निवासी अकोलिया धार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मेडिकल परीक्षण और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।