उमरिया के अंशिका व साक्षी को मिला “स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2025” सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उमरिया की बेटियों ने बढ़ाया मान: भोपाल में IBC 24 के मंच पर 
उमरिया। डी के यादव। मेहनत, लगन और प्रतिभा का जब संगम होता है, तो सफलता ज़रूर मिलती है। इसी की मिसाल बनीं उमरिया जिले की दो बेटियाँ — अंशिका गुप्ता और साक्षी विश्वकर्मा (नौरोजाबाद) — जिन्हें भोपाल में आयोजित IBC 24 कॉन्क्लेव “स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2025” में सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक हेमन्त खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, और IBC 24 ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गोयल एवं दिनेश गोयल मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की मेधावी बेटियों को सम्मानित कर उन्हें उच्च शिक्षा व करियर के लिए प्रेरित करना है। आंशिका और साक्षी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों से जिले का नाम रौशन किया, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

कॉन्क्लेव के दौरान दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र, प्रोत्साहन राशि व शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।