राजेंद्रग्राम बेनीबारी मार्ग पर गोपालपुर जा रही बस पलटी, बड़ा हादसा टला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनूपपुर। राजेंद्रग्राम से गोपालपुर जा रही यात्री बस लखौरा के पास उस वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई जब अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। बस में करीब 12 से 15 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना थाना राजेंद्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत लखौरा में घटी। हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संतोष जायसवाल (ड्राइवर)