अनूपपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष से मिला आजाद अध्यापक संघ, रख दी ये बड़ी मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनूपपुर। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पुष्पराजगढ़ आज दिनांक 20 जुलाई 2025 जिला अध्यक्ष विश्वास राज शुक्ला के मार्ग दर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सुरेश्वर के नेतृत्व में अटेंडेंस तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह को ज्ञापन सोप जिसमें दोष पूर्ण ई अटेंडेंस के संबंध में उनसे विस्तार से चर्चा की गई उन्होंने तुरंत माननीय कलेक्टर महोदय को फोन लगाकर अटेंडेंस के संबंध में कहा कि जब मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में लागू नहीं है ना ही ट्राइबल का कोई ऊपर से आदेश नहीं है फिर अनूपपुर में ई अटेंडेंस क्यों लागू किया जा रहा ई अटेंडेंस को आधार से लिंक किया गया है और आधार सभी कर्मचारियों के अकाउंट से लिंक है कभी भी उनके साथ फ्रॉड हो सकता है साथ ही उन्होंने जिले भौगोलिक स्थिति से भी अवगत कराया उन्होंने अस्वस्थ किया की ई अटेंडेंस अनूपपुर में भी लागू नहीं होगा ज्ञापन के दौरान संघ के प्रांतीय सह सचिव रवेंद्र सिंह ब्लॉक संयोजक सत्येंद्र द्विवेदी रामानंद त्रिपाठी शैलेंद्र पाटील आदि ब्लॉक के महिला पदाधिकारी तुलसी मरावी तारा उर्वेती गिरजा मार्को संतोष टंडिया फूल सिंह श्यामआदि सदस्यउपस्थित रहे।