अनूपपुर: अखिल भारतीय किसान सभा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन एटक ने सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनूपपुर। अखिल भारतीय किसान सभा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन एटक जिला अनूपपुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन आयोजित कर ज्ञापन दिया गया प्रदर्शन के पूर्व कलेक्टर बंगला के बगल में एक आम सभा आयोजित की गई आमसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव जनक राठौर ने बताया की संयुक्त किसान व मजदूर यूनियन के द्वारा पूरे देश में देशव्यापी आम हड़ताल व बंद का आयोजन हुआ उसके समर्थन में देश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक वेतन देने , किसानों को उनके उपज का सही मूल कीमत दिलाने , किसानों के कर्ज माफ करने मजदूर को न्यूनतम मजदूरी दिलाने, सहित देश के बैंक बीमा मैं आम हड़ताल किया गया किया गया उन्होंने बताया कि देश में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बड़े पतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए देश के बैंकों का पैसा पूंजी पतियों को माफ कर रही वहीं देश के किसानों व आम आदमी के कर्ज की शक्ति से वसूली कर रही है।देश के पूंजीपति सैकड़ो करोड रुपए का चूना लगाकर देश छोड़कर भाग रहे हैं सरकार उन्हें देश लाने में अक्षम साबित हो रही इसलिए किसान सभा मांग करती है कि देश के किसान मजदूरों का कर्ज सरकार माफ करें एस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार किसानों के फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी। करें बॉर्डर में संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन में शाहिद 700 किसानों के परिजन को नौकरी दिलाने ,खाद बीज व कीटनाश को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने जैसी मांगों को सरकार अति शीघ्र पूरा करें सभा को। वरिष्ठ किसान मजदूर के नेता विजेंद्र सोनी अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव हीरालाल राठौर, उपाध्यक्ष मोहन राठौर ,आशा कोल, संजय सिंह , अंजनी सिंह,लालमणि व समरशाह वह आंगनवाड़ी सहायिका यूनियन के नेता अंजली श्रीवास्तव सहित अंधकताओं ने संबोधित किया आमसभा के उपरांत एक रैली निकालकर रैली कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार अनूपपुर को ज्ञापन दिया गया।