रेप के आरोपी भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार हो, घर पर चले बुलडोजर, कांग्रेस ने रैली निकालकर दिया ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पर रेप का मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

– कांग्रेस का प्रदर्शन

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी की नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर एक युवती द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने के बाद अब कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिला पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की। इसके अलावा घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। कांग्रेस ने ज्ञापन देकर नगर पालिका अध्यक्ष का इस मामले में इस्तीफा भी मांगा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अभी तक इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार न करना सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है। उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि किस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं की मांग घर पर चले बुलडोजर-

शिवपुरी में अपने प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी और पार्टी के पार्षदों ने विरोध रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे और इस मामले में आरोपी रजत शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।

अध्यक्ष के बेटे पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला-

शिवपुरी की भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे के रजत शर्मा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 7 शिव कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

शादी का वादा कर बनाए संबंध-

पुलिस को अपनी शिकायत में युवती का कहना है कि हम दोनों की सहमति से रजत ने हमारे शारीरिक संबंध की वीडियो बनाई थीं, वह वीडियो मेरे पास मौजूद हैं। मेरे और रजत के संबंधों के बारे में मैंने अपने घर पर बताया था मेरे माता जी और बहनें शादी के लिये तैयार थे तथा रजत के घर भी सबको पता था। युवती का आरोप है कि उसके बाद मेरे भाई मयंक को कैंसर हो गया था फिर रजत ने बोला भैया ठीक हो जाये उसके वाद शादी कर लेंगे। 10 मार्च 2025 को उसका देहांत हो गया फिर मैंने रजक को बोला अब मेरा कोई नहीं है और तुम शादी कर लो, लेकिन वो बहानेबाजी करने लगा।

Leave a Comment