सर्किल जेल में मना भाई दूज पर्व, दूर-दूर से बंदी भाइयों को टीका लगाने पहुंची बहनें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जेल में मना भाई दूज का पर्व

-सुबह 9 से 3 बजे तक चला मुलाकात का दौर-

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में होली के दूसरे रोज भाई दूज का पर परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। भाई दूज पर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित सर्किल जेल में बहनों का मेला लगा यहां पर बंदी भाइयों को टीका लगाने के लिए बहनों में खासा उत्साह देखा गया। दूर-दूर से यहां पर बहनें अपने बंदी भाइयों के माथे पर टीका लगाने के लिए आई थीं। शिवपुरी सर्किल जेल में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी के बंदियों को रखा जाता है इस दौरान यहां पर भाई दूज पर 700 से ज्यादा महिलाएं अपने बंदी भाइयों से मिलने के लिए आईं और उनके माथे पर टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना की।

भाई दूज के मौके पर टीका लगाया-

शिवपुरी सर्किल जेल में भाई दूज के मौके पर जेल प्रशासन ने भाई दूज मुलाकात के लिए आवश्यक इंतजाम किए थे। शिवपुरी सर्किल जेल में सुबह आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंदियों से उनकी बहनों की मुलाकात कराई गई। इस दौरान बंदियों को उनकी बहनों ने भाई दूज के मौके पर टीका लगाया। जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात के लिए निर्धारित सुरक्षा और नियम निर्धारित किए गए थे जिनका पालन सभी बंदियों के परिवारजनों और बहनों द्वारा किया गया।

प्रतिबंधित चीजों पर रही रोक-

शिवपुरी के जेल अधीक्षक सुरेश चंद्र आर्य ने बताया कि बंदियों की बहनों के लिए भाई दूज के मौके पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मुलाकात कराई गई। इस दौरान जो नियम निर्देश निर्धारित उनका पालन किया गया। जेल नियमों को दृष्टि का देखते हुए यहां प्रतिबंधित सामग्री जैसे मोबाईल, रूपये, पर्स, मादक पदार्थ आदि ले जाने पर रोक लगाई गई थी। मुलाकात के दौरान केवल मिठाई, गजक, सोनपपड़ी ढाई सौ ग्राम अंदर ले जाने की अनुमति दी गई थी। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए। जेल प्रशासन द्वारा जिसमें थाली , हल्दी, कुंकुम अक्षत चावल आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई।

महिलाएं दिखीं खुश-

जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने के लिए आई महिला सुमन तोमर और प्रेमलता आदि महिलाओं ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि त्यौहार के मौके पर भाइयों से मिलने पर उन्हें अच्छा लगा और भाई दूज का पर्व मनाया।

Leave a Comment