श्रीमती श्रद्धा गुप्ता शिक्षा रत्न 2024 से हुई सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खंडवा। मनीष गुप्ता। मध्य प्रदेश जिला खंडवा की एकमात्र शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को 14 जुलाई को ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया।

उक्त समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री स्वामी भारत भूषण के साथ अन्य अतिथि डॉ अखिलेश मिश्रा (आईएएस) विशेष सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, पद्मश्री डॉक्टर राजन सक्सेना, पद्मश्री चौधरी सेतपाल सिंह एवं काज़ी नदीम अख्तर सहारनपुर के शहर काजी ने भी शिक्षकों को सम्मानित कर उनका गौरव बढ़ाया।
श्रीमती श्रद्धा गुप्ता शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नवाचारी गतिविधियो, नवीन तकनीकों का उपयोग शिक्षण कार्य में कर छात्र हितों के लिए निरंतर प्रयासरत एवम् बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित रहती हैं। शिक्षा उत्कृष्टता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विभूतियों के साथ श्रद्धा गुप्ता को शिक्षा रत्न सम्मान 2024 मिलने से खण्डवा वासियों में हर्ष है।
पी एम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुंड खण्डवा के प्राचार्य डॉ संजय निम्भोरकर ने संस्था की शिक्षिका को इस उपलब्धि हेतु बधाईयाँ प्रेषित की।

Leave a Comment

  • Marketing Hack4u