![Voice Reader](https://raajdhaninews.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://raajdhaninews.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://raajdhaninews.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://raajdhaninews.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
पर्यावरण शिक्षण कार्यकम (EEP) से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान हेतु पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियों में शासकीय महाविद्यालय राजनगर, जिला-अनूपपुर (म.प्र.) के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के तहत अपने प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया। जैसे- चित्रकला प्रतियोगिता का प्रदर्शन (सिंगल यूज प्लास्टिक रोकना), आसपास तालाबों की साफ-सफाई, जैव विविधता का मॉडल प्रदर्शनी एवं पर्यावरण जन-जागरूकता अभियान और प्रकृति भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर काफी उत्सुकता दिखाई। इन गतिविधियों के सफल आयोजन में महाविद्यालय स्टाफ और प्राचार्य महोदय, डॉ. माया पारस सहा. प्रा. (हिन्दी) का योगदान सराहनीय रहा।