जिला प्रशासन ने की वाहन की व्यवस्था
शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को संपादित करने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान मतदान कर्मियों को उनकी ड्यूटी वाले विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है। वाहन व्यवस्था के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिस मुख्यालय पर अधिकारी पदस्थ हैं वहां से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ड्यूटी स्थल के मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था रहेगी।
इसमें बदरवास से करैरा के लिए पांच वाहन , करैरा से पोहरी, शिवपुरी, कोलारस, पिछोर के लिए साथ सात वाहन, खनियांधाना से पोहरी, शिवपुरी, कोलारस के लिए 10 वाहन, कोलारस से करैरा के लिए पांच वाहन, नरवर से पोहरी, शिवपुरी, पिछोर,कोलारस के लिए पांच वाहन। पिछोर से पोहरी, शिवपुरी, कोलारस के लिए सात वाहन। वहां पोहरी से करैरा, शिवपुरी, पिछोर, कोलारस के लिए 9 वाहन और शिवपुरी विधानसभा मुख्यालय से करैरा, पोहरी, पिछोर, कोलारस से 16 वाहन कर्मचारियों को ले जाएंगे। इस तरह से वाहन की व्यवस्था की गई है। 16 नवंबर को सुबह 5:00 से 6:00 बजे के बीच यह वाहन संबंधित ड्यूटी वाले कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर ले जाएंगे।