महिलाओं की निकली साड़ी वाॅकथान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बुरहानपुर।  जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर में महिला वाॅकथान का आयोजन किया गया। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने वाॅकथान को हरी झंडी देकर रवाना किया। वाॅकथान में शहर की 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुई‌। विधायक ने कहा कि साड़ी वस्त्र पहनने के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शासन द्वारा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आज के बदलते दौर में महिलाओं को साड़ी पहनने का महत्व भी बताया गया। शहर में निकली वाॅकथान का जगह-जगह पर प्रमुख संस्थाओं द्वारा स्वागत कर महिलाओं पर फूलों की वर्षा की गई। कार्यक्रम में एसडीम सहित महिला प्रशासनिक अफसर और कर्मचारी शामिल हुई।

Leave a Comment