लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, गांव-गांव प्रवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा हर गांव तक पार्टी के वोट बैक को बढ़ाना चाहती है

– पार्टी नेताओं ने बनाई रणनीति

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले में भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कुछ महीनों पहले विधानसभा चुनाव में मिली जोरदार जीत के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के जरिए गांव-गांव प्रवास करेंगे। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती पर जोर देंगे। गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई इस बैठक में मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे जिन्होंने शिवपुरी जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और यहां पर गांव चलो अभियान को लेकर के कार्यशाला में भाजपा नेताओं को आवश्यक टिप्स दिए। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस अभियान के जरिए भाजपा अपने वोट बैंक को बढ़ाना चाहती है।

अबकी बार फिर से मोदी सरकार का दीवार लेखन किया जाएगा-

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा हर गांव तक पार्टी के वोट बैक को बढ़ाना चाहती है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश के बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अब बीजेपी द्वारा गाँव चलो अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेता कार्यकर्ता गांव-गांव प्रवास करेंगे व बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को देखते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग से सम्पर्क करेंगे।
कार्यशाला में श्री यादव ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती बूथ को सशक्त करने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। साथ ही समाज में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों से संपर्क, लाभार्थी सहित परिवार एनजीओ वालों से संपर्क करना अबकी बार फिर से मोदी सरकार का दीवार लेखन करेंगे।

नेता पदाधिकारी गांव गांव प्रवास करेंगे-

बैठक के दौरान बताया गया कि 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराया जाना है। गांव चलो अभियान के बारे में जानकारी महेंद्र यादव ने एक पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को दी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम में 24 घंटे के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेता पदाधिकारी गांव गांव प्रवास करेंगे। गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर से बूथ स्तर तक बैठक कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गगन खटीक द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, विधायक रमेश खटीक, देवेंद्र जैन, महेंद्र यादव, केशव सिंह भदोरिया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे ,पृथ्वीराज जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, मंत्री मनीष अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंड़ोतिया, सह प्रभारी शुभ्रा शर्मा, कार्यालय मंत्री राजीव जैन सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment