September 21, 2023 1:46 pm

मृत्यभोज की जगह मां की स्मृति में लगाएंगे 2100 पौधे

Traffictail

स्थापति कराएंगे माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा

– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने लिया संकल्प

-मां के निधन पर मृत्यभोज नहीं करने का लिया निर्णय

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पोहरी में पूर्व प्रत्याशी रहे कैलाश कुशवाह ने अभी हाल ही में हुए अपनी मां के निधन पर उन्होंने मृत्यभोज नहीं कराने का संकल्प लिया है। कैलाश कुशवाह ने अपने बड़े भाई रामजीलाल कुशवाह, रमेश कुशवाह (एसडीएम स्टेनो) बादाम सिंह कुशवाह (शिक्षक) सहित अन्य समाजिक लोगों के समक्ष लिया है। श्री कुशवाह ने बताया है कि मृत्युभोज एक समाजिक बुराई है। इस प्रथा को समाज से बाहर करना होगा। इसके लिए समाज के पढ़े लिखे शिक्षित लोगों को आगे आना होगाा। तभी हम इस बुराई को समाप्त कर पाएंगे।
उन्होंने बताया है कि वह अपनी मां के निधन पर कहा कि हम मृत्युभोज नहीं करेंगे। यह एक बुराई है। तेहरवी में खर्च की जाने वाली राशि से मां की स्मृति में 2100 पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही याद में शिक्षा की देवी भारत की पहली शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्री बाई व महा मानव ज्योतिवाराव फूले की प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया है। कुशवाह ने एक समाजिक संदेश देते हुए कहा है कि मैं प्रत्येक समाज बंधुओं से कहना चाहता हूं कि मृत्युभोज में खर्च की जाने वाली राशि को अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में खर्च करें। इससे उनका भविष्य बन सकें। मृत्युभोज में दिखावे के रूप मेें की जाने वाली चका चौंद से समाज आर्थिक रूप से समाज कमजोर हो रही है। इसलिए सभी समाज बंधुओं से उन्होंने मृत्युभोज प्रथा को समाप्त करने की बात कही है। पौधा रोपण पर जोर देते हुए कहा है कि पौधा रोपण सभी को करना चाहिए। क्यों कि कोरोना महामारी के दौरान देखा कि ऑक्सीजन कितनी आवश्यक थी। साथ ही पौधों के बिना हमें शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध होना संभव नहीं है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer