September 25, 2023 9:35 pm

दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर राधिका रेस्टरेंट में गैंगरेप

Traffictail

एक युवक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
दतिया । मध्यप्रदेश के दतिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ चौराहा स्थित राधिका रेस्टोरेंट में 2 किशोरियों के साथ 3 किशोरों ने अगुवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य किशोर अभी भी फरार बताये जा रहे हैं।
थाना प्रभारी कोतवाली विजय सिंह तोमर के मुताबिक 3 किशोरों ने 01 सितम्बर, 2023 को गैंगरेप पर 1:00 बजे की घटना को अंजाम दिया है। इन किशोरों ने स्कूल से वापस लौट रही किशोरियों को जबरन अगुवा किया और राजगढ़ चौराहे पर स्थित राधिका रेस्टोरेंट में बारी-बारी से इनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरियों को जान से मार देने की धमकी देकर घर जाने दिया।
थाना प्रभारी श्री तोमर ने बताया कि जब दोनों किशोरी अपने घर पहुंची तो उन्होंने परिजनों को अपने साथ हुई इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया। जिसके बाद किशोरियों के साथ परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और तीनों किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
श्री तोमर का कहना है कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की। पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वालों में राज परमार 18 वर्ष, विक्की गुर्जर 18 वर्ष अमित 19 वर्ष थाना धीरपुरा शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने धीरपुरा थाना क्षेत्र में कई संभावित ठिकानों को खंगाला। इस बीच पुलिस के हाथ राज परमार लग गया। हालांकि दुष्कर्म करने वाले दो किशोर अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer