September 25, 2023 10:22 pm

घोरचत्र नदी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी मे समाए

Traffictail

दोनो की मौत

नोरोज़ाबाद। देवलाल सिंह। थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर से सटे घोरचत्र नदी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी मे समा गए,इस दर्दनाक हादसे में दोनो की मौत हो गई है।बताया जाता है कि साथी नरेंद्र पिता संतोष साहू उम्र 19 वर्ष एवम दीपक पिता सुरेश साहू उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी कंचनपुर बुधवार की सुबह 9.30 बजे गांव से सटे घोरचत्र नदी में मौजूद दिमान घाट पर नहाने गए थे,इस बीच दोनो गहरे पानी मे समा गए,बाद में इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी,जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया,परन्तु उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी।घटना के बाद पूरा गांव शोकग्रस्त है,वही परिवारजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer