September 27, 2023 10:36 am

वैज्ञानिकों की तपस्या का परिणाम है चंद्रयान-3 की सफलता- सांसद डॉ.के.पी.यादव

Traffictail

हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है

– चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक पर दी प्रतिक्रिया

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। इसरो द्वारा महत्वपूर्ण चंद्र अभियान चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने पर गुना-शिवपुरी सांसद डॉ.के.पी.यादव ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए हमारे देश के वैज्ञानिकों का आभार माना है। सांसद डॉ.केपी यादव ने नई दिल्ली से देश के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे देश ने जो कार्य किया है दुनिया में कोई देश वह कार्य सिद्ध नहीं कर पाया,हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है।
इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-1 व चंद्रयान-2 के बाद ओर अधिक धैर्य व लगन से अथक परिश्रम करते हुए आज अंतरिक्ष में भारत देश को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। सांसद यादव ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए यह एक गौरव का क्षण है जिसे हम स्वयं महसूस कर रहे हैं।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer