टिकट की घोषणा होते ही बधाईयों का लगा तांता
वेंकटनगर।आशीष तिवारी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हुई है। इसमें अनूपपुर जिले की एक विधानसभा सीट पुष्पराजगढ़ से भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसमें अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से युवा चेहरा और भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह श्याम को उम्मीदवार घोषित किया है।
पहले चर्चा थी कि सांसद हिमाद्री सिंह को यहां से विधानसभा पुष्पराजगढ़ चुनाव लड़ाया जा सकता है। इस बार में भाजपा में कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। बीजेपी आलाकमान ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है। हीरा सिंह श्याम की क्षेत्र में पकड़ ठीक है। युवा चेहरा होने के कारण पार्टी ने उन पर भरोसा जाताया। पिछली बार जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं।