‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत हुए कार्यक्रम
उमरिया।अनिल साहू। मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं ।भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार को उमरिया जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रो में इसी तारतम्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने की। तिरंगा यात्रा से पूर्व युवा मोर्चा द्वारा जिले भर में मेरी माटी मेरा देश के तहत जिले के शहीद सैनिकों के परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का सम्मान भी किया गया इसके साथ ही युवा मोर्चा द्वारा जिले के समस्त मंडलों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया
मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा एवं अन्य गतिविधियों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल युवा मोर्चा प्रदेश आईटी सेल सहसंयोजक ज्ञानेंद्र शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जय के उदघोष कर रहे थे। जगह जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
उमरिया जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों बांधवगढ़ एवं मानपुर में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा एवं मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, बांधवगढ़ विधानसभा में नगर मुख्यालय में आयोजित
यात्रा की शुरुआत स्थानीय रणविजय महाविद्यालय से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक, पुराना बस स्टैंड ,मुख्य बाजार, गाँधी चौक, जय स्तंभ चौक, अदालत तिराहे से होते हुए नए बस स्टैंड पहुंची जहाँ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में भाजयूमो प्रदेश पदाधिकारी ज्ञानेंद्र शुक्ला जिलाध्यक्ष अमित सिंह महामंत्री मनीष सिंह , विपिन तिवारी, नागेंद्र मिश्रा ,पारस खटीक अनुभव शुक्ला ,हिमांशु सिंह अखंड प्रताप सिंह ,जीतू बारी शेखर सिंह, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्य कर्त्ता उपस्थित रहे।