किया तिरंगे का अपमान
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम का झंडावंदन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया था। इस दौरान तिरंगे का अपमान कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा किया गया ,।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान द्वारा उल्टा तिरंगा तो फहराया ही गया साथ ही भारत के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर कांग्रेस पार्टी का झंडा पर आता नजर आ रहा था। ऐसे में वहां मौजूद कई नेताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत तो की लेकिन किसी ने भी राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर अपना मुंह नहीं खोला और ना ही किसी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया गया है, करीब 1 घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज उल्टा ही फहरता रहा। जब आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा तो उन्होंने इसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर मीडिया को उपलब्ध करवाएं।