अनूपपुर। जिला मुख्यालय मे महिला शक्ति के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ की भव्य कावंर यात्रा निकाली गई जिसमें सर्वप्रथम महिला मंडल अपने पूर्व कार्यक्रम के अनुसार शिव मारुति मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर भगवा रंग से सजे सभी महिला पुरुष जुलूस निकाल कर सोन नदी से जल लेकर सामतपुर तालाब शिव मारुति मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेख किया गया तत्पश्चात भंडारा वितरण कर सभी उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश द्विवेदी, अनिल तिवारी, विकास शर्मा, पंकज मिश्रा, अवनीश गौतम, विपेन्द्र तिवारी, राकेश गौतम,सम्पत मिश्रा, ब्रजभूषण शुक्ला,आशीष त्रिपाठी, विजय गुप्ता मनोज एवं अन्य गणमान्य नागरिक वा महिला मंडली ने सैकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका महिला मंडली की थी।
