September 25, 2023 10:37 pm

मुस्लिम युवक ने विधि विधान से हिन्दू धर्म किया स्वीकार

Traffictail

मंत्रोच्चार से शुद्धिकरण पश्चात मुंडन कर युवक ने धारण किये भगवा वस्त्र।

सावन के चौथे सोमवार खण्डवा के महादेवगढ़ मन्दिर में एक अलग ही अनुष्ठान हुआ। जिसमे एक मुस्लिम युवक ने विधि विधान से हिन्दू धर्म ग्रहण किया।

खण्डवा। मनीष गुप्ता। महादेवगढ़ मन्दिर में जहां एक ओर महिलाओ द्वारा पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया जा रहा था। तो वहीं दूसरी ओर गृह वापसी करवाने के नाम पर एक मुस्लिम युवक को हिन्दू बनाया जा रहा था ।

मन्दिर के पुजारी ने युवक का स्नान करवाकर मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण करवाया । जिसके बाद उसका मुंडन करवाया जाकर उसे भगवा वस्त्र पहनाए गए।
जिसके बाद आरम्भ हुआ हवन संस्कार । हवन के दौरान युवक का नामकरण करते हुए उसका कश्यप गौत्र निर्धारित किया गया।
आदिल पठान को नाम दिया गया
आदित्य आर्य। भगवान शिव और माता पार्वती को युवक के माता पिता बताये गए। आदित्य ने हवन कर भगवान शिव की आरती की ओर शिवलिंग पर मत्था टेका। युवक ने बताया कि मुस्लिम धर्म में हिंसा को भी स्थान दिया गया है। वह अहिंसा का पक्षधर है।


उसने तर्क दिया कि जिसका हम पालन करते है। उसकी कुर्बानी कैसे दे सकते है। युवक ने बताया की बचपन से ही उसका झुकाव हिन्दू धर्म के प्रति रहा है। वह हिंदुओ के विभिन्न मन्दिरो में जाता रहा है। महादेवगढ़ शिव मंदिर में धर्म परिवर्तन से पहले युवक ने न्यायायिक प्रक्रिया पूर्ण की। जिसके बाद वह महादेवगढ़ पहुंचा। जहां उसने वैदिक तरीके से हिन्दू धर्म अपनाया।

युवक के धर्म परिवर्तन प्रक्रिया को पूर्ण करवाने वालें महादेवगढ़ मन्दिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया की यह युवक रोते हुए मन्दिर में आया था। उसने आपबीती बताई और कहा कि वह हिन्दू धर्म अपनाना चाहता है। वह पिछले चार साल से अपने परिवार से अलग रह रहा है। विभिन्न हिन्दू मंदिरों में आता जाता रहा है। जिसकी हिन्दू धर्म मे अगाध आस्था है। यह मुस्लिम युवक अपने वकील के साथ महादेवगढ़ मन्दिर पहुंचा। जिसने हिन्दू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की। जिसकी इच्छा का आदर करते हुए हमने उसके हिन्दू धर्म अपनाने में सहयोग किया।
उसने न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद हिन्दू धर्म स्वीकार किया है। जिसकी घर वापसी पर उसका हम स्वागत करते है।

मामला इतने में ही खत्म नही होता है। धर्म परिवर्तन करने वाला युवक अब अन्य लोगो से भी अपील कर रहा है कि वे भी अपना धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना कर सहिष्णु बने।

गौरतलब है की खण्डवा के महादेवगढ़ में धर्म परिवर्तन का यह पहला मामला नही है। एक पखवाड़े पूर्व बुरहानपुर जिले की मुस्लिम लड़की रुबीना धर्म परिवर्तन कर रक्षा बन चुकी है। जिसने एक हिन्दू लड़के से विवाह भी किया है। वह महादेवगढ़ के विभिन्न धार्मिक आयोजन में शामिल भी हो रही है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer