September 27, 2023 10:10 am

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर निकाली गई साईकिल रैली

Traffictail

केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

– जागरूकता अभियान

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र के छात्र छात्राओं ने द्वारा गुुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर साइकिल रैली निकाली गई। इस साईकिल रैली में छात्र-छात्रओं के अलावा विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।
इस साईकिल रैली के जरिए नई शिक्षा नीति 2020 के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से साइकिल रैली को रवाना किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशन पर यह रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली विद्यालय के प्रवेश द्वार से निकलकर हाथ में बैनर, भारत माता की जयघोष करते हुए काली माई मंदिर, झांसी तिराहा होते हुए विद्यालय कर्मचारी आवास परिसर से विद्यालय में प्रवेश की। रैली का मार्गदर्शन वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य एवं मोहन मुरारी मिश्र, खेल शिक्षक अर्पित सचान, कला प्रशिक्षक सत्यम शर्मा तथा दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु नियुक्त शिक्षिका श्रीमती उर्वशी राजपूत ने किया।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer