September 25, 2023 9:47 pm

जमीन विवाद में आधा दर्जन लोग हुए घायल

Traffictail

अनूपपुर।  जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सोनमौहरी में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस खूनी संघर्ष में 6 से 7 लोग घायल हो गए। वही दो लोग की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। इससे पहले भी भालूमाडा थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में ही 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं। एक बार फिर जमीनी विवाद में बांका चलने से कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मूलचंद विश्वकर्मा की खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर अनसूईया गोंड एवं उसके परिवार के साथ विवाद चल रहा था।अनसूईया के पति सुरेश गोंड पहले उस जमीन पर खेती का काम करता था। इसके बाद सीमांकन कराने के बाद मूलचंद विश्वकर्मा उस जमीन पर खेती करने लगा। इसी को लेकर सुरेश एवं मूलचंद में विवाद होने लगा। 25 जुलाई की रात मूलचंद एवं सुरेश की पत्नी अनसूईया के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा। बांका निकालकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। इस हमले में संतोषी विश्वकर्मा पति मूलचंद विश्वकर्मा, मूलचंद विश्वकर्मा एवं उसका बेटा शिवम विश्वकर्मा एवं मूलचंद्र की चाची संतू बाई घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से गोपाल सिंह पिता राम सिंह गोंड, रमेश सिंह पिता मोतीलाल सिंह, शंकर पिता डोमन सिंह, रविंद्र राठौर एवं हसन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपाल सिंह के पेट में एवं रमेश सिंह की पीठ में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer