September 21, 2023 3:31 pm

रोड का भूमि पूजन के साथ किया गया पंचायत भवन का लोकार्पण

Traffictail

आजादी के बाद से सिद्ध बाबा मेन रोड जरहा से घोरमरा से सेहरा रोड की देवलाल सिंह एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से माननीय दाऊ साहब श्री ज्ञान सिंह जी निर्देशन में उमरिया जिले के संवेदनशील कलेक्टर केडी त्रिपाठी जी दी स्वीकृति

घुलघुली। देवलाल सिंह। मंडल करकेली के अन्तर्गत शक्ति केंद्र जरहा में आजादी के बाद से रोड की सुकृत प्रदान की गई है, बड़े सौभाग्य की बात है। देवलाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अखबारों के माध्यम से, एवं आवेदन के माध्यम से, अनुनय विनय समय-समय पर लगने वाले शिविरों के माध्यम से रोड की बनवाने हेतु मांग रखते रहे।। जो आज 21 जुलाई 2023 को कैबिनेट मंत्री,व पूर्व सांसद आदरणीय श्री ज्ञान सिंह जी दाऊ साहब जी के मुख्य अतिथि में रोड का भूमि पूजन किया गया। जरहा मेन रोड सिद्ध बाबा जी के पास से घोरमरा पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया, इस रोड से आने जाने में बरसात के समय भारी समस्या जाती रही उसी रास्ते से बुरहान चिरूला महोरी जो दंडी के छात्र-छात्राओं टिन्ना टिन्ना भर कीचड़ से आना-जाना करते रहे यह रोड की स्वीकृत हो जाने से अब आने जाने में दिक्कत नहीं होगी।। इसी के साथ ग्राम पंचायत भवन कार्यालय का बड़े धूमधाम से लोकार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ,व पूर्व श्री ज्ञान सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता  हरिहर सिंह जी, प्रमोद तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष  राजेश पवार जी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लल्लू सिंह तोमर , मंडल उपाध्यक्ष श्री भईया बहादुर सिंह जी , मंडल उपाध्यक्ष विनय उर्मलिया भाजपा नेता, सरपंच अरुण कोल, उप सरपंच श्रीमती प्यारी सिंह, जमुना प्रसाद गुप्ता, राममिलन गुप्ता, रमेश तिवारी जी, जुगल किशोर सिंह,पंकज शर्मा, सूर्य प्रकाश गुप्ता प्रदीप विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता जी, तिलक धारी सिंह जी , अजय गुप्ता, बहादुर सिंह,उपयंत्री राजेश त्रिपाठी, सचिव मोहन प्रसाद तिवारी जी,एवं मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं पंच गण समस्त ग्रामीण जनता महिलाएं बुजुर्ग कार्यक्रम में सम्मलित रहे। कार्यक्रम समापन के बाद जलपान की व्यवस्था की गई जो वह सरपंच सचिव की व्यवस्था सराहनीय रही।

 

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer