September 25, 2023 10:52 pm

सिवनी में नारियल जूट से बनायी भगवान भोलेनाथ की 10 फीट ऊंची प्रतिमा

Traffictail

मठ मंदिर परिसर सिवनी में तैयार की प्रतिमा

आकर्षण का केंद्र बनी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा 

सिवनी। सावन का महिना भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह होता है।इस महीने में भोलेनाथ के भक्त भोलेनाथ को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीकों से पूजा अर्चना कर करते है। मध्यप्रदेश के सिवनी में बाबा भोलेनाथ का एक ऐसा भक्त है जिसके द्वारा बनाई गयी भोलेनाथ की कलाकृति ने भोलेनाथ के भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया है। सिवनी के प्रसिद्ध मठ मंदिर में नारियल जुट से महादेव की सुंदर और अनूठी लगभग 10 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण स्थानीय कलाकार ऋषभ कश्यप ने किया है। सिवनी में रहने वाले ऋषभ कश्यप द्वारा बीते वर्ष पेड़ की जड़ों से भगवान भोलेनाथ की कलाकृति बनाई थी। इसी तरह इस वर्ष भी महादेव की एक आकृति नारियल के जुट से तैयार की गयी है, जो की श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।कलाकार ऋषभ कश्यप हर साल सावन माह में महादेव की अलग अलग प्रकार की नई-नई आकृति बनाते है और अलग-अलग तरह से हर बार अलग-अलग चीजों से भोलेनाथ की छबि को रूप दिया जाता है। इस वर्ष ऋषभ ने सिवनी के सभी मंदिरों से नारियल और जुट एकत्रित कर भोलेनाथ की आकृति बनाई है। उनकी इस अद्भुत कलाकारी को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया पर लोग इस कलाकृति को देखने के बाद सामने से देखने के लिए ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे है। सिर्फ सिवनी ही नहीं बल्कि पडोसी जिलों से भी लोग ऋषभ कश्यप की इस कलाकृति को देखने के लिए सिवनी मठ मंदिर पहुँच रहे है।गौरतलब है की पिछले साल भी ऋषभ कश्यप ने भोलेनाथ की आकृति बनाई थी जिसमे उन्होंने पेड़ो की जड़ों से भोलेनाथ की आकृति तैयार की थी, जिसे देखने पूरे सावन माह तक लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी। ठीक इस साल भी नारियल एवं जुट से महादेव की आकृति बनाई गई है जो अब आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer