सेठी नगर में 4 दिन पहले पति पत्नी के झगड़े का था मामला उज्जैन। धर्मेंद्र पाण्डया। थाना माधव नगर क्षेत्र में 27 जून की रात्रि को एक हत्या का मामला सामने आया था। घटना सेठी नगर की बताई जा रही है। यहां पति पत्नी के झगड़े को लेकर दामाद ने अपने बहनोई के साथ मिलकर साले व ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में ससुर की मौत हो गई। थाना माधव नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने अब आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। वही दामाद की तलाश जारी है। यह जानकारी थाना माधव नगर प्रभारी मनीष लोधा ने दी।
