शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विद्यालय की योग अनुदेशिका सुनीता शर्मा के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षकों,शिक्षिकाओं,कर्मचारियों एवम विद्यार्थियों द्वारा प्रातःकाल सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया।
योगाभ्यास के पूर्व अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य एस के शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ के जीवन में योग को अपनाकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि योग को दैनिक जीवन में अपनाएं जिससे स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सके।